पंजाब

बाबा बालक नाथ की चौकी, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने टेका माथा

जालंधर। दिलबाग नगर एक्सटेंशन स्थित छोटा पार्क में बाबा बालक नाथ की चौकी का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस विधायक सुशील कुमार रिंकू और पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

आयोजन समिति की ओर से दोनों मुख्य अतिथियों का सम्मान किया गया। इस मौके पर बाबा कैलाश नाथ और अविनाश खन्ना ने बाबा बालक नाथ जी की महिमा का गुणगान किया। मौके पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा बालकनाथ का आशीर्वाद लिया।

इस मौके पर कमेटी मेंबर सतीश कुमार, हरप्रीत सिंह गांधी, दर्शन लाल भाटिया, अजय नारंग, कमल टक्कर, अश्विनी वर्मा, जोगिंदर सिंह गांधी, अविनाश खन्ना, बबली भगत, सोनू कांडा, तिलकराज मेनिया अंगरीश, बबलू चौहान समेत बड़ी संख्या में अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *