हरियाणा

सबको साथ लेकर चल रही है भाजपा सरकार : विधायक सैनी

वार्ड नंबर दस में विधायक का भव्य स्वागत, धर्मशाला का शिलान्यास
नरेश गर्ग, लाडवा
लाडवा के वार्ड नंबर 10 में नपा अध्यक्ष साक्षी खुराना व वार्डवासियों द्वारा गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में लाडवा हलके के विधायक डॉक्टर पवन सैनी ने एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया. उससे पहले वार्ड वासियों में नपा अध्यक्ष साक्षी खुराना ने लाडवा हलके के विधायक डॉक्टर पवन सैनी का पुष्प गुच्छ देकर वार्ड में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया. वहीं लाडवा हलके के विधायक डॉक्टर पवन सैनी ने हरिजन चौपाल में एक लगभग ₹7 लाख 20 हजार की लागत से बनने वाली हरिजन धर्मशाला का शिलान्यास भी किया. वहीं, विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार एक ऐसी सरकार है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस व इनेलो ने केवल प्रदेश को लूटने का काम किया है. इस अवसर पर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता वार्ड पार्षद एवं वार्ड वासी उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *