हरियाणा

समझा रहे थे पुलिस वाले, शराबी ने जड़ा तमाचा

सोहना
सोहना, संजय राघव

सोहना पुलिस को आपस में झगड़ा कर रहे दो युवकों को समझाना भारी पड़ गया जब एक शराबी युवक ने पुलिस को सरेआम तमाचा जड़ दिया ।वही उसके साथ दूसरे अन्य साथी को धक्के मार कर जमीन पर गिरा दिया ।पुलिसकर्मी पीसीआर राइडर पर तैनात थे व किसी झगड़े की खबर पाकर मौके पर पहुंचे थे ।मामला गांव जकोपुर का है मामले की भनक पाते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा व शराबी युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दिया ।हालांकि 15 दिन पहले भी सोहना में दो युवकों ने नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों को जमकर पीट दिया था ।वहीं इसी तरह का यह दूसरा मामला है ।यहां पर पुलिस जवानों को सरेआम पिटना पड़ा.

मामला गांव जकोपुर का है जब पुलिस को सूचना मिली कि दो बाइक आपस में टकरा गई है व दो युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे। इस दौरान एसपीओ के पद पर तैनात पहलाद व उसका साथी वीरेंद्र मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचने के बाद उन्होंने दोनों बाइकों पर सवार युवकों को समझाने का प्रयास किया ।इसी दौरान राजू नाम का एक युवक जो कि गांव खेड़ली दोसा का रहने वाला है वह मौके पर आया उसने आते ही पहलाद को तमाचा जड़ दिया ।वही जब वीरेंद्र ने इसका विरोध किया तो उसने वीरेंद्र को भी धक्का मारकर सड़क पर गिरा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया उसके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है.
थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 186, 332 ,353, धारा 506 के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश कर दिया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *