झारखण्ड

बोकारो : गोमिया के 4 मजदूरों की छत्तीसगढ़ में मौत, 14 लोग घायल

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
भीषण सड़क हादसे में गोमिया प्रखंड के चार मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जाता है कि छत्तीसगढ़ के बरोदा में गोमिया प्रखंड के झुमरा पहाड़ गांव के 3 व कुर्कनालो ग्राम के एक मजदूर की मौत हो गई। सभी दो जून की रोटी के जुगाड़ और परिवार के भरण पोषण की लालसा में झारखंड से पलायन कर गये थे। गोमिया प्रखंड के रहने वाले लोग कुछ माह पूर्व टावर लाइन में काम करने छतीसगढ़ गये थे। बुधवार की रात करीब 9 बजे सभी मजदूरों को ले जाया जा रहा था। इसी क्रम में दो बड़े वाहनों की भीषण टक्कर हो जाने से दर्दनाक हादसा हुआ। दुर्घटना में गोमिया प्रखंड के झुमरा पहाड़ के मुरली महतो, जलेश्वर महतो, लोकी महतो, और कर्री खुर्द पंचायत के कुर्क्नालो निवासी जीवधन महतो की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर हो गयी। वहीं  घायलों में मीणा महतो, जीतन कुमार महतो, डूमरचंद महतो, उगन महतो व प्रकाश कुमार सहित 14 लोग शामिल हैं।
घायलों में तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी मजदुर झुमरा के बलथरवा गाँव निवासी द्वारिका महतो के अधीन टावर लाइन में कार्यरत थे। वहीं सभी घायलों को रायपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *