हरियाणा

कुरुक्षेत्र से नरवाना को जल्द मिलेगी विद्युत रेल

Share now

कुरुक्षेत्र (ओहरी) : इस रेलवे बजट में कुरुक्षेत्र से नरवाना के बीच रेलवे विद्युतीकरण के लिए 1 अरब का बजट पास होने की बात हुई थी । जब कार्य शुरू हुआ तब रेलवे को 85 लाख रुपए विद्युतीकरण के मिले हैं। जनवरी में इस लाइन पर रेलवे विद्युतीकरण का काम शुरू हो गया था जो नरवाना से शुरू हो कर अब सजूमा ओर क़ुतुबपुर स्टेशन के बीच पहुंच गया है और जिस गति से काम चल रहा है वो दिन दूर नहीं जब कुरुक्षेत्र से नरवाणा को अपनी विद्युत ट्रेन मिलेगी।
अभी इस लाइन पर 3 पैसेंजर 1 चंडीगढ़ जयपुर मेल ओर 1 दिल्ली कुरुक्षेत्र ट्रेन चल रही है और विद्युतीकरण के बाद ओर भी ट्रेन्स इस रूट की शोभा बढ़ाएंगी। ये रुट पंजाब , राजस्थान,चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा को जोड़ता है और इस का प्रयोग मेन लाइन के सेकण्ड ऑप्शन के रूप में देखा जा सकता है।
यह रुट 1890 में बना था और इस के विद्युतीकरण के लिए सभी सरकारों ने सोचा पर काम अब हुआ है। ढांड ओर कुरुक्षेत्र के मध्य अभी रेलवे ट्रैक भी ठीक कंडीशन में नहीं है जिस पर काम भी होना है। कुरुक्षेत्र से नरवाणा के बीच कई छोटे स्टेशन आते हैं , इन छोटे स्टेशनों पर पिछले महीने बिजली पानी की सुविधा दी जा चुकी है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार सरकार से बात की जा रही है कि विद्युतीकरण के बाद एक पैसेंजर ओर मेल गाड़िया इस रूट पर चलाने के प्रयास किए जाएंगे। लोगों के कल्याण को देखते हुए इस रूट के विद्युतीकरण की मंजूरी दी गई है । इस रूट का विद्युतीकरण होने के बाद रुट पर आने वाले सभी जिलों में काम धंदे बढ़ने की और इस साल के अंत तक ये सब काम पूरे हो जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *