हरियाणा

अरावली पहाड़ी में मिले दो महिलाओं समेत तीन के शव

Share now

संजय राघव, सोहना

सोहना ब्लॉक के गांव घामडोज में उस समय खलबली मच गई जब गांव की पहाड़ियों में दो महिलाओं व एक युवक का शव बरामद हुआl शव मिलने के बाद गांव वालों ने इसकी खबर भोंडसी पुलिस को दी lपुलिस ने मौके पर जाकर शवों को अपने कब्जे में ले लिया lवह मामले की जांच शुरू कर दी l मृतकों की गर्दन पर तेज धार से वार किया हुआ था l तीनों  मिर्तक मजदूरी का काम करते थे व वे सोमवार को सुबह बजे दो महिलाएं व दो युवक पहाड़ों पर लकड़ी लेने के लिए गए थे lअभी इसमें से एक युवक फरार है lपुलिस पहाड़ों में उसे तलाश कर रही है.


जानकारी के अनुसार मृतक के जीजा बाबूलाल ने बताया कि गांव पगरा जिला पन्ना मध्य प्रदेश निवासी उसका साला लखन  (36)मैं उसकी पत्नी सीता (34)गांव घामडोज में करीब 6 साल से सतपाल ठेकेदार के पास मजदूरी का काम कर रहे थे l सोमवार को करीब 10 बजे लखन उसकी पत्नी सीता राजू (34)व उसकी पत्नी कोमल (32) पहाड़ों पर लकड़ी लेने के लिए गए lलेकिन देर रात तक वापस नहीं आए lइसको लेकर उनके परिजनों ने गांव वालों को बताया व सुबह गांव वालों ने पहाड़ों में जाकर उनकी तलाश शुरू कर दिल l उस समय गांव वालों के होश उड़ गए जब पहाड़ों में लखन का शव पेड़ों  के बीच पड़ा हुआ  मिला lलखन की गर्दन पर तेजधार से वार किया हुआ था lवही थोड़ी दूर पर दोनों महिलाएं सीता व कोमल का शव पढ़ा हुआ था l महिलाओं के सिर व गर्दन पर तेज धार हथियार से वार किए हुए थे lवही राजू का कहीं अता-पता नहीं थाl पुलिस की टीम राजू का पता कर रही हैl वही जंगलों में उसे तलाश कर रही है lमौके पर पुलिस ने डॉक्टरों की टीम बुलाई है ताकि यह पता चल सके कि इन तीनों की हत्या किस तरह की गई हैl वहीं पुलिस जंगली जानवर द्वारा भी मारे जाने की एंगल पर काम कर रहीे हैं.
पुलिस इस संबंध में मृत्यु के परिजनों से पूछताछ कर रही हैl एसीपी हितेश यादव ने बताया कि तीनों शवों को कब्जे में ले लिया है व फॉरेंसिक टीम मौके की जांच कर रही है lवही डॉक्टरों की भी एक टीम बनाई गई है जो शवों का निरीक्षण करेंगे lपुलिस राजू की तलाश कर रही है. उसके बाद मामले की पड़ताल की जाएगी. इसके बाद ही पता चलेगा कि इनकी हत्या किस कारण से की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *