झारखण्ड

ऊपरघाट में श्री श्री 108 महारूद्र महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरू, घोड़े पर निकले बाबा

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल

नावाडीह प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित ऊपरघाट स्थित पलामू पंचायत में सात दिवसीय श्री श्री 108 महारूद्र महायज्ञ मंगलवार को जल यात्रा के साथ शुरू हुआ। सर्वप्रथम पलामू शिव मंदिर सह यज्ञ स्थल में डुमरी विधायक जगरनाथ महतो, जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो, मुखिया बेबी कुमारी, भाजपा नेता इंदरदेव महतो, तारकेश्वर महतो व पूर्व मुखिया बसंत राय मुंडा ने ध्वजारोहण कर व 251 कुंवारी कन्याओं को कलश देकर उतरावाहिनी नदी गोदानाला रवाना किया। जहां आचार्य विधाधर पांडेय, इसिखार पांडेय व बालक बाबा ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर कलश में जल भरा गया। फिर उतरावाहिनी नदी से कलश लेकर यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया। कलशा यात्रा में गाजे-बाजे के साथ दो बाबा घुड़सवारी कर नदी पहुंचे। दोनो बाबा इलाहाबाद से यज्ञ में शामिल होने के लिए पहुंचे है।

यात्रा शिव मंदिर से होकर कोडा़डीह, बरई, पलामू, असनाटांड आदि गांवों का भ्रमण किया। कलश यात्रा के दौरान श्रदालुओं ने हर-हर महादेव, जय श्री राम,  टिंवकल..टिंवकल लीटिल स्टार, भोले बाबा है सुपर स्टार के जयकारों से गुंजयमान  कर दिया। इस दौरान भक्ति का अटुट श्रद्धा देखने को मिली। कई बुजुर्ग महिलाऐं चिलचिलाती धुप में नंगे पांव यात्रा में शरीक हुए। प्रवचन में इलाहाबाद व अयोध्या से आये प्रवचनकर्ता जानकी शास्ती, बालक बाबा ने कहा कि महायज्ञ से मानव को शांति , समृद्धि व सुख की प्राप्ति होती है। इसलिए हर मनुष्य को यज्ञ में शामिल होना चाहिए।

महायज्ञ में मुख्य पुजारी हरिलाल प्रसाद अग्रवाल व कुसूम देवी, सुरेंद्र प्रसाद अग्रवाल व बिनीता देवी, बालेश्वर महतो व तारा देवी, सचिन महतो व रीना देवी, लालजी प्रसाद अग्रवाल व सारो देवी, धानेश्वर महतो व यशोदा देवी, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल व मधु देवी, गंगा महतो, कार्तिक महतो सपत्निक शामिल हुए। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए समाजसेवी नागेश्वर सिंह व हरिलाल महतो ने जगह-जगह शरबत व ठंडा पानी की व्यवस्था किया था।

कलश यात्रा में मुख्य रूप से उपमुखिया भागीरथ महतो, चौलेश्वर महतो, अशोक प्रसाद अग्रवाल, चंद्रदेव महतो, सुरेश महतो, राधेश्याम महतो, अमित कुमार महतो, सुजीत सिंह, नंदकिशोर महतो, महेंद्र महतो, जालेश्वर महतो, रामचंद्र महतो, नागेश्वर सिंह, हरिलाल महतो, हेमलाल महतो, अनिल हांसदा, दामोदर महतो, टेकलाल महतो, जगदीश महतो, संतोष महतो, पूर्व उपमुखिया मंजू देवी, प्रेम कुमार महतो, नकुल महतो सहित हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *