हरियाणा

कुरुक्षेत्र पेनोरमा में विश्व विरासत दिवस 

कुरुक्षेत्र (ओहरी )

कुरुक्षेत्र पेनोरमा एवं विज्ञान केंद्र में विश्व विरासत दिवस का आयोजन हुआ जिस में कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस में कुरुक्षेत्र विश्विद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास विभाग के प्रोफेसर डॉ सुखदेव सिंह मुख्यातिथि थे। इस अवसर पर डॉ सैनी ने विद्यार्थियों को भारत के प्राचीन इतिहास से अवगत कराया। बच्चों ने पेनोरमा का भी भर्मण किया और अपने प्राचीन इतिहास को जाना और साथ ही साथ विज्ञान को भी खेल के माध्यम से सीखा। केंद्र के परियोजना सयोजक के एस नेहरू ने भी विद्यार्थियों को प्राचीन इतिहास के बारे में बताया। उन्होंने बताया के संस्कृति मंत्रालय की तरफ से देशभर में 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्वछता पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बच्चों से अपने आसपास में सफाई रखने और शौच शौचालय में करने की अपील की ताकि अपने आसपास और देश को साफ़ सुथरा बनाया जा सके। इस अवसर पर प्रशनोत्तरी और चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिस में अग्रसैन पब्लिक स्कूल को चित्रकला का प्रथम पुरस्कार, विश्विद्यालय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की तनीषा को दूसरा और राजकीय उच्च विद्यालय दबखेड़ी के पंकज को तृतीय पुरस्कार दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *