झारखण्ड

फुसरो नगर परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो

फुसरो नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा हो चुका है। कांग्रेस के अध्यक्ष पद प्रत्याशी राकेश सिंह को 7505 मत प्राप्त कर विजयी रहे। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी अर्चना सिंह 5740 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रही। वहीं भाजपा प्रत्याशी जगरनाथ राम को 5118 मत मिले। उपाध्यक्ष पद कांग्रेस के छेदी नोनिया 10, 147 मत प्राप्त कर विजयी रहे। वहीं भाजपा के शिवलाल रविदास को 6960 मत मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *