झारखण्ड

बीडी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने केक काट मनाया शिक्षक दिवस

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
नावाडी प्रखंड के बीडी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया। इसे लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। केक काटने के उपरांत बच्चों ने अपने गुरूजनों का आर्शीवाद प्राप्त कर उन्हें केक खिलाते हुए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। वही विद्यालय परिवार द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षक सीता राम महतो को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया ।इस मौंके पर विद्यालय के निदेशक लोक नारायण प्रेमी ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की ।उन्होंने अपने संबोधन में छात्रों को डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन आदर्शों पर चलने की अपील की ।साथ ही उन्होंने गुरु के जीवन में महत्व के बारे में प्रकाश भी डाला। प्राचार्य भूषण महतो ने कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य हैं। आज के परिवेश में सर्वपल्ली राधाकृष्णन के विचारों को ग्रहण कर विकसित समाज का निर्माण किया जा सकता है। इस मौके पर शिक्षक नेहा कुमारी लक्ष्मी कुमारी रूपा कुमारी भगीरथ ठाकुर समेत विद्यालय के सभी शिक्षक व बच्चे मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *