झारखण्ड

भाजमो की आम सभा 23 को, तैयारियां जोरों पर

Share now

नीरज सिसौदिया । रांची

भारतीय जनतंत्र मोर्चा 23 जुलाई को आम सभा का आयोजन कर रहा है। यह आम सभा पूर्वाह्न 11 बजे से गाला बैंक्वेट हॉल, पुरानी विधानसभा के सामने आयोजित है। इस आम सभा में केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति, राज्यस्तरीय कार्यकारिणी समिति और जिला स्तरीय कार्यकारिणी समिति के सभी पदाधिकारी शिरकत करेंगे। इस संबंध में तैयारियां जोरों पर हैं।

मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने यहां जारी बयान में कहा कि 23 जुलाई की बैठक में इस बात पर गहन मंत्रणा होगी कि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में मोर्चा किन-किन सीटों पर प्रत्याशी खड़ा करेगा। इसके साथ ही भाजमो का झारखण्ड समेत दूसरे राज्यों में विस्तार किये जाने पर भी मंथन होगा। उन्होंने बताया कि राज्यस्तरीय आम सभा की सफलता के लिए कई समितियां गटित की हैं जिनमे स्वागत समिति का संयोजक शिवानी लता को बनाया गया है। इसके अलावा निबंधन संयोजक की जिम्मेदारी अविनाश कुमार, शिवशंकर ठाकुर, शैलेश पांडे और बॉबी सिंह को दी गई है जबकि वीरेन्द्र सिंह व्यवस्था संयोजक रहेंगे। उनके साथ अशोक ठाकुर भी होंगे। मंच संयोजक के रूप में आशीष शीतल मुण्डा रहेंगे तो प्रचार-प्रसार संयोजक मनोज कुमार सिंह को बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *