झारखण्ड

कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल

नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित पेंंक पंचायत के रोहनियाटांड मेंं सोमवार को  श्री श्री 108 हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह पांच दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ डुमरी विधायक जगरनाथ महतो, भाकपा डुमरी विस प्रभारी नुनूचंद महतो व जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो ने 175 कुवारी कन्याओंं का कलश देकर यज्ञ स्थल से उतरवाहिनी नदी रवाना किया।  कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ निकला । श्रदालुओंं  ने जय श्री राम, जय श्री राम…राम लखन जानकी जय बोले हनुमान के जयघोष से पुरे क्षेत्र को राममय बना दिया।

कलश यात्रा यज्ञस्थल रोहनियाटांड से निकलकर पेंंक, बुढीबागी ,तुरीटोला व महतो.टोला होते हुए उतरवाहिनी चमगडवा नदी पहुंचा। वहां मेंं आचार्य  किशोरीकांत मिश्रा के वैदिक उच्चारण के पश्चात कलश मेंं जल भरा गया। हर मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए.जगह-जगह शरबत ओर ठंडा पानी की व्यस्था की गयी थी।

यज्ञ में 11 पुजारी सपत्नि सरयु महतो-जितनी देवी, सीताराम महतो-कौशिल्या देवी, रेवा महतो-चिंता देवी, जयलाल महतो-धानेश्वरी देवी, सोना महतो-ललिया देवी, देवा महतो-आसो देवी, मेघलाल महतो-नेमिया देवी, सुखदेव महतो-कौशिल्या देवी, मोहन महतो-खिरिया देवी, बंधु महतो-भोगरी देवी,टेको महतो-धनिया देवी शामिल थे।

मौके पर विधायक व जिप सदस्य ने कहा कि यज्ञ से क्षेत्र मेंं मेंं सुख , शांति, समृद्धि व रोग का नाश होता है। इinस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि तारकेश्वर महतो ,भाकपा नेता नुनुचन्द महतो, प्रो धानेश्वर विधार्थी, पंसस गुरु प्रसाद पटेल ,थनुलाल महतो, उपमुखिया जगरनाथ महतो, यग समिति के गुरु प्रसाद महतो, मिसरीलाल महतो, केदार महतो, सहबान अंसारी,रेवा महतो ,पुसन महतो, चिन्तामणी महतो,विनोद महतो टेकलाल सिंंह,गजाधर महतो ,भुनेश्वर तुरी, दयाल महतो ,भुनेश महतो वही पुजारी मे सरयु महतो ,जितनी देवी, सीताराम महतो ,रेवा महतो, जयलाल महतो ,सुखदेव महतो सहित हजारों लोग कलश यात्रा में श्रद्धालु शामिल हुए।

प्रवचन मनास कोकिला श्यामा देवी व रेखा मिश्रा   ने  कहा कि भगवान राम व हनुमान के नाम जपने से मानव को ऊर्जावान बनाती है।  यज्ञ के अनुष्ठान से एक नहीं सैकड़ों-हजार लोगों को फायदा मिलता है। किसी भी यज्ञ या अनुष्ठान को दृढ़ संकल्प के साथ किया जाए तो यज्ञ से सदगति का मार्ग प्रशस्त होता है।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *