हरियाणा

ई दिशा केन्द्रों में कामकाज न होने से आमजन हुआ हताश

प्रोफैशनल कम्पयूटर आप्रेटर की हड़ताल पांचवें दिन में प्रवेश
कुरुक्षेत्र ( ओहरी )
प्रौफेशनल कम्पयूटर आप्रेटर की हड़ताल के कारण ई दिशा केन्द्रों में कामकाज ठप्प पड़ा है और लोगों को निजी कार्यों के लिए भारी परेशानी सहन करनी पड़ रही है। काबिलेगौर की बीते सोमवार से कम्पयूटर आप्रेटर हड़ताल पर गए हुए हैं और उनकी गैर मौजूदगी में अभी तक प्रशासन की ओर तहसील व एसडीएम कार्यालय में स्थित ई दिशा केन्द्रों की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। केवल एक या दो कर्मचारी ही सारे कार्यों को देख रहे हैं। शिक्षण संस्थानों में बच्चों के आगामी सत्र के लिए दाखिले चल रहे हैं जिनके लिए हरियाणा राज्य स्थाई निवासी व जाति तथा आय आदि के प्रमाणपत्रों की सख्त जरूरत होती है, लेकिन कम्पयूटर आप्रेटर की अनिश्चित कालीन हड़ताल के कारण कोई भी कार्य नहीं होने के कारण भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है । दूसरी ओर वाहन लाईसैंस, वाहन रजिस्ट्रेशन के साथ जायदाद सबंधी सभी कार्य ना होने से आमजन को मजबूरन वापिस जाना पड़ रहा है। एसडीएम व तहसील कम्पलैक्स में आये रजनी देवी, संतोष , सुच्चा सिंह, राजा राम, तीर्थदास आदि ने बताया कि रोजमर्रा के कार्य ना होने के कारण उन्हे काफी नुकसान झेलना पड़ सकता है। उन्होने मांग की है कि सरकार इस बारे जल्द कदम उठाये ताकि आमजन के रोजमर्रा के कार्य हो सकें।
फोटो : एसडीएम व तहसील में स्थित ई दिशा केन्द्रों में खाली पड़े कम्पयूटर और कुर्सियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *