हरियाणा

सुभाष सुधा ने किया सड़क निर्माण का निरीक्षण

ओहरी, कुरूक्षेत्र 

कुरुक्षेत्र के विधायक सुभाष सुधा ने आज झांसा रोड पर चल रहे सड़क निर्माण के कार्य का निरीक्षण किया गया। झांसा रोड पर काफी समय से सड़क निर्माण कार्य चल रहा है जिसमे सड़क के चौड़ीकरण के साथ साथ सीवरेज आदि कार्ये भी चल रहे हैं। गौरतलब है कि झांसा रोड काफी खस्ताहाल में थी व लोगों की मांग थी कि इस सडक को चौड़ा किआ जाए। झांसा रोड़ के इलावा कुरुक्षेत्र में सभी अंतरजातीय सड़कों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है या हो रहा है। पिपली से यूनिवर्सिटी का कार्य भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है जिसमे सड़क निर्माण के साथ फ्लाई ओवर भी बनने हैं । सुभाष सुधा ने झांसा रोड की सड़क का निरक्षण करने के बाद SDO सुरेंद्र सिंह को सरस्वती पुल से मां भद्रकाली मंदिर तक 3 दिन के अंदर सड़क निर्माण कार्य पुरा करने का आदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *