झारखण्ड

2024 के ओलंपिक गेम्स के लिए बोकारो थर्मल के इन विद्यार्थियों का चयन

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
2024 में होने वाले ओलंपिक गेम्स में बोकारो थर्मल के 9 विधार्थियों का चयन हुआ है।

जिसमें कुसूम कुमारी, रोनीत कुमार, काजल कुमारी, विशाल कुमार, रिया कुमारी, भुमिका कुमारी, निशा कुमारी, करन कर्मकार, दीपक महतो शामिल है।

झारखंड सरकार व सीसीएल के तत्वाधान में खेलो इंडिया के तहत झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन रांची की और 12 फरवरी को जिला व प्रखंड स्तर में शिविर लगाकर बच्चों की चयन प्रक्रिया की गयी थी।

इसके बाद फाइनल सलेक्शन के लिए 16 से 22 फरवरी तक रांची में शिविर लगाकर चयनित किया गया।

जिसमें बोकारो थर्मल के 9 बच्चों ने बाजीमार कर अपना 2024 में होने वाले ओलंपिक का टिकट कटवा लिया।

बोकारो थर्मल में इन सभी बच्चों का बाल प्रतिभा निखार कार्यक्रम के तहत कोच गौतमचंद्र पाॅल व शिबू प्रजापति के देखरेख में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बोकारो थर्मल के 9 बच्चों की चयन होने पर डीवीसी के वरीय अपर निदेशक पीके सिंह ने बधाई दी है।

Tagged

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *