दुनिया

साल में दो बार जन्मदिन मनाती हैं ब्रिटेन की महारानी, आज है रियल बर्थडे

Share now

लंदन, एजेंसी
ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय साल में दो बार अपना जन्मदिन मनाते हैं। उनका रियल बर्थडे 21 अप्रैल को होता है। 21 अप्रैल 1926 को जन्मी ब्रिटेन की महारानी आज 92 साल की हो गई हैं। इस वर्ष उनका ऑफिशियल बर्थडे शनिवार 9 जून को होगा।


महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ब्रिटेन के राजा किंग जॉर्ज 6 और एलिजाबेथ प्रथम की पुत्री हैं। उनकी एक बहन प्रिंसेस मारग्रेट थी जो 1930 में जन्मी थी। 1952 में जब पिता की मौत के बाद एलिजाबेथ ब्रिटेन की महारानी बनी तो उन्होंने अपना ऑफिसियल जन्मदिन मनाना शुरू किया।


दरअसल ब्रिटेन के शाही परिवार में दो जन्मदिन मनाने की परंपरा वर्ष 1748 में ही शुरू हो गई थी जब किंग जॉर्ज सेकेंड ने यह फैसला लिया था कि जन्मदिन ऐसे समय पर होना चाहिए जब मौसम अच्छा और सुहावना हो। तभी से यह तय किया गया कि शाही परिवार का जो भी मुखिया होगा उसका ऑफिसियल जन्मदिन जून महीने के दूसरे शनिवार को मनाया जाएगा। तब से जून के सेकंड सैटरडे को ही ब्रिटिश राजा का जन्मदिन ऑफिशियल मनाया जाता है।
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अपना जन्मदिन बहुत ही खास तरीके से मनाती हैं. इस दिन उन्हें दिन भर में 3 बार बंदूकों की सलामी दी जाती है। 41 बंदूकों की पहली सलामी हाइड पार्क में दी जाती है. वहीं, 21 बंदूकों की दूसरी सलामी विंडसर पार्क में और तीसरी सलामी 61 बंदूकों की टावर ऑफ लंदन में दी जाती है। साथियों ने तोपों की सलामी दी जाती है।


इस बार उनका ऑफिशियल जन्मदिन भी बड़ी धूमधाम से मनाने की तैयारी है। इसमें एक बड़ी परेड का आयोजन किया जाएगा जो बकिंघम पैलेस से शुरू होकर यहीं पर अाकर खत्म होगी। इसमें 14 सौ सिपाही 200 घोड़े व 400 म्यूजीशियन शामिल होंगे। वहीं आरएएफ प्लेन भी परफॉर्म करेंगे।
एलिजाबेथ स्थिति 6 फरवरी 1952 को महारानी बनी थीं. दिलचस्प बात यह है कि वह कभी भी स्कूल नहीं गई उनकी और उनकी बहन की पूरी शिक्षा घर पर ही हुई। ब्रिटेन के शाही परिवार में सबसे अधिक उम्र तक जीने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय हैं। उनके 92 वें जन्मदिन पर हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *