दुनिया देश

बदल गया इनकम टैक्स से जुड़ा ये फॉर्म, अब सरकार को आसानी से मिलेगी आपके हर लेन-देन की जानकारी…

सीबीडीटी यानी केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (Central Board of Direct Taxes (CBDT)) ने कहा है कि इस आकलन वर्ष से करदाताओं को एक बेहतर फॉर्म 26 एएस दिखाई देगा, जो टेक्सपेयर्स की फाइनेंशियल ट्रांसजेक्शन पर ज्यादा डिटेल देगा. CBDT ने एक बयान में कहा कि नया फॉर्म 26AS “टैक्सपेयर्स के अपने इनकम टैक्स रिटर्न को जल्दी और सही तरीके से ई-फाइल करने में मदद करेगा. आपको बता दें कि सीबीडीटी यानी केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT-Central Board of Direct Taxes) ने हाल में फॉर्म 26एएस (Form 26AS) नए संसोधन के साथ अधिसूचित कर दिया . यह आपका सालाना टैक्स स्टेटमेंट है. आप अपने पैन नंबर की मदद से इसे इनकम टैक्स विभाग की वेबसाइट से निकाल सकते हैं. अगर आपने अपनी आमदनी पर टैक्स चुकाया है या आपको हुई कमाई पर किसी व्यक्ति/संस्था ने टैक्स काटा है तो उसका जिक्र भी आपको फॉर्म 26AS में मिल जाता है.

टैक्स एक्सपर्ट गौरी चड्ढा बताती हैं कि पहले इस फॉर्म को एनुअल टैक्स फॉर्म कहते थे अब इसे एनुअल इन्फोर्मशन फॉर्म कहेंगे. अब इसमें एक टैक्सपेयर्स के सभी फाइनेंशियल की जानकारी होगी. शेयरों की खरीदारी, म्युचूअल फंड में निवेश या फिर प्रॉपर्टी का लेन-देन जैसी सभी जानकारी इसमें होंगी.

जानिए फॉर्म 26AS (What is Form 26AS)-

फॉर्म 26AS में न सिर्फ आपके सरकार को चुकाए गए कर की जानकारी होती है, बल्कि अगर आपने अधिक टैक्स चुका दिया है और आप उसका रिफंड फाइल करना चाहते हैं तो इस बारे में भी उसमें जिक्र होता है. अगर आपको किसी वित्त वर्ष में आयकर रिफंड मिला है तो इसमें उसका भी विवरण होता है. बतौर कर्मचारी आपको समय-समय पर ट्रेसेज (TRACES) की वेबसाइट पर फॉर्म 26AS चेक करने की जरूरत है. अगर आपके TDS से पैन नंबर जुड़ा हुआ है तो आप इस वेबसाइट पर टैक्स क्रेडिट स्टेटमेंट देख सकते हैं. ट्रेसेस की वेबसाइट पर यह सुविधा मुफ्त उपलब्ध है.

एक्सपर्ट्स कहते हैं कि इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले आपको फॉर्म 26AS, फॉर्म 16 और फॉर्म 16A ध्यान से चेक करने की जरूरत है. अगर सब कुछ सही है तभी आप इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करें.

आप फॉर्म 26AS को ट्रेसेस की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. फॉर्म 26AS को डाउनलोड करने के लिए आप इनकम टैक्स फाइलिंग की वेबसाइट पर लॉग इन करें.

माय अकाउंट सेक्शन में आप व्यू फॉर्म 26AS (टैक्स क्रेडिट) टैब पर क्लिक करें. इसके बाद आप ट्रेसेज की वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे.

यहां आप एसेसमेंट इयर डालने के बाद स्टेटमेंट डाउनलोड कर सकते हैं.आपका जन्म दिन फॉर्म 26AS को खोलने के लिए पासवर्ड की तरह इस्तेमाल होता है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *