दिल्ली देश

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर 60 सांसदों ने किए हस्ताक्षर

Share now

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को लेकर विपक्ष एकजुट हो गया है। सूत्रों की मानें तो इस संबंध में सात विपक्षी राजनीतिक दलों की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। सातों पार्टियों के सांसद अब उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से मिलने जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ विपक्ष एकजुट हो गया है। इनमें सात राजनीतिक पार्टियां जिनमें कांग्रेस-एनसीपी लेफ्ट मुस्लिम लीग समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी शामिल हैं। इन सातों पार्टियों के 60 सांसदों ने आज दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद यह सांसद अब उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से मिलने जा रहे हैं। उप राष्ट्रपति से मिलकर महाभियोग प्रस्ताव लाने की अपील की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *