हरियाणा

इनेलो व बसपा का गठबंधन अटूट, घबरा गए हैं विरोधी : दिग्विजय चौटाला

Share now

संजय राघव, सोहना
इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा है कि इनेलो व बसपा का गठबंधन अटूट है जिसको लेकर सभी राजनितिक दलों में हड़कंप व बेचैनी व्याप्त है| आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में उक्त गठबंधन सभी सीटों पर चुनाव लड़कर विजय हासिल करेगा| यह बात इनेलो नेता ने कस्बे में आयोजित दोनों पार्टियों के संयुक्त कार्यकर्त्ता सम्मेलन में लोगों के समक्ष कही| इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी बिखरी पड़ी है जबकि कांग्रेस पार्टी का किसी भी प्रकार का वजूद नहीं रहा है|


सोहना कस्बे में आयोजित इनेलो व बसपा कार्यकर्त्ता सम्मलेन में पहुँचने पर इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया| कार्यकर्त्ता प्रातः से ही जुटना शुरू हो गए| उक्त कार्यक्रम इनेलो जिलाध्यक्ष राव किशोर यादव के निवास स्थान पर आयोजित किया गया था| कार्यकर्त्ता सम्मलेन में दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी जोश व उत्साह दिखाई दिया| सम्मलेन के पश्चात् आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान इनेलो नेता ने बताया कि यह उनका धन्यवादी दौरा है| सरकार ने छात्र संघ चुनावों की माँग को स्वीकार कर लिया है जिसके लिए इनसो ने काफी लड़ाई लड़ी थी| इनसो युवाओं को जोड़कर छात्र संघ चुनावों की तैयारियों में जुट गया है| इनसो नेता ने यह भी बताया कि जब तक युवा वर्ग सक्रीय नहीं होगा तब तक कोई भी राजनितिक पार्टी सत्ता हासिल नहीं कर सकती है| वर्तमान में बीजेपी पूर्णतः बिखर चुकी है जो लोगों के हितों के साथ खिलवाड़ करने में लगी हुई है| बसपा व इनेलो की विचारधारा समान है| दोनों ही पार्टियाँ कमेरे वर्ग को सम्मान देती है| सीटों के बँटवारे को लेकर इनेलो नेता ने बताया कि इसका फैसला पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला व पार्टी हाई कमान करेगा|

इसके अलावा सोहना विधानसभा सीट किस खाते में जाएगी| इसका फैसला दोनों पार्टियों के नेतागण करेंगे| इस अवसर पर इनेलो जिलाध्यक्ष राव किशोर यादव, इनेलो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंत राम तंवर, योगेश हिलालपुरिया, मांगे राम चौहान, इनेलो शहरी प्रधान पप्पू पठान, पूर्व पार्षद रमण जांगड़ा, माँगे राम, सुंदर राजपूत, खूबी राम आदि के अलावा इनेलो व बसपा के कार्यकर्त्ता मौजूद थे|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *