झारखण्ड

कुरमी को अनुसूचित जनजाति की सूची में पुनःशामिल करें : जगरनाथ

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल

नावाडीह प्रखंड के देवी महतो स्मारक इंटर कालेज नावाडीह के प्रांगण में  बुधवार को करमी समाज की एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता डुमरी विधायक जगरनाथ महतो व संचालन  मुखिया भेखलाल महतो ने किया ।बैठक को संबोधित करते हुए विधायक जगरनाथ महतो ने कहा कि कुरमी/कुडमी को पुनः अनुसूचित जनजाति के सूची में शामिल करने की मांग को लेकर आगामी 29 अप्रैल को रांची के मोरहाबादी मैदान कुरमी महाजुटान रैली का आयोजन किया गया है जिसमें नावाडीह, चंद्रपुरा, बेरमो व डुमरी से हजारों  लोग भाग लेगें इसके लिए सभी पंचायत में स्वजातीय बन्धुओं को जिम्मेवारी दी गई है।उन्होंने कहा कि  वर्ष 1951 में करमी अनुसूचित जनजाति के सूची में था लेकिन षडयंत्र के तहत सूची से हटाया गया है जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।मौकेपर पर प्राचार्य चंद्रिका प्रसाद,पंसस यदु महतो, मुखिया सुरेश कुमार महतो,राम पुकार प्रसाद, डां. लालजी प्रसाद, गणेश प्र.महतो,भुवनेश्वर महतो,धनश्याम महतो,गिरजा प्र.चौधरी, भोलाराम महतो,डालो महतो,बासुदेव महतो ,अर्जुन महतो,सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *