पंजाब

जालंधर आए मनप्रीत, पीपीपी के पुराने साथियों से मिले, कांग्रेसियों को नहीं दिया भाव

जालंधर। कांग्रेस सरकार के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल का जालंधर दौरा विवादों में आ गया है। पंजाब कांग्रेस के आरटीआई सेल के प्रदेश सीनियर वाइस प्रेसिडेंट संजय सहगल ने कहा कि सरकार और संगठन के बीच कहीं ना कहीं तालमेल का अभाव है। वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल जालंधर आए और सिर्फ उन्हीं नेताओं से मिले जो उनके साथ पीपीपी पार्टी में थे। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात नहीं की। इतना ही नहीं उन्होंने जिला कांग्रेस अध्यक्ष तक को इसकी सूचना भी नहीं दी। उनका यह रवैया बर्दाश्त योग्य नहीं है। संजय सहगल ने कहा कि वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल को यह नहीं भूलना चाहिए कि वह कांग्रेस सरकार में मंत्री हैं न की पीपीपी की सरकार में। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन के बीच इस तालमेल के अभाव में कार्यकर्ता खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरने लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *