मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़

वोट चाहिए तो बच्चों को गोद लें : आनंदी बेन पटेल

सतना। मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मध्यप्रदेश के भाजपा नेताओं को सलाह देते हुए कहा है कि अगर वोट चाहिए तो बच्चों को गोद लें। आनंदीबेन पटेल शुक्रवार को सतना जिले के चित्रकूट में पहुंची थी।
इस दौरान आनंदीबेन पटेल के साथ भाजपा के विधायक, इलाके के महापौर और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। जिले की सबसे अहम समस्या कुपोषण को बताते हुए आनंदीबेन पटेल ने कहा कि अगर आप लोगों को वोट चाहिए तो इन कुपोषित बच्चों को गोद लें और उनकी जिंदगी सुधारें तभी वर्ष 2019 में मोदी जी को वोट मिलेंगे। अधिकारियों को वोट नहीं चाहिए वह काम नहीं करेंगे लेकिन मुझे और आपको वोट चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले में 16 करोड़ रुपए हैं। इन्हें कुपोषित बच्चों पर खर्च किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *