रामचंद्र कुमार अंजाना, नावाडीह
नावाडीह प्रखंड क्षेत्र के परसवनी पंचायत के डाही व लाहरबेडा गांव के बीच में 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत सोमवार की दोपहर हो गई। सुबह गाय और इसके बच्चे चरने गए थे। वहां दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। गाय और बछड़ा एक पर एक घंटों तक धू-धू कर जलता रहा। इसके बावजूद स्थानीय लोग देखने के सिवाय कुछ कर नहीं सके। ये दोनों मवेशी मुनीलाल हांसदा की बताई जाती है। पूर्व में भी इसी स्थल पर एक मवेशी की मौत हो गई थी। स्थानीय निवासी मुनिल मरांडी ने कहा कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण प्राय: ऐसी घटना हो रही है। जर्जर तार होने से स्टिक में भी करंट आ जाता है। इसके कारण यह घटना हो रही है। बरसात में हल चलाने या फिर खेतों में पानी रहने की स्थिति कई खेतों तक करंट पहुंच सकता है। इससे कोई बड़ा घटना को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है। नारायण महतो ने मांग की कि दो दिनों के अंदर विद्युत तार दुरूस्त किया जाए। अन्यथा आंदोलन किया जाएगा। इसके बावजूद अगर कोई घटना घटती है तो सीधे विद्युत विभाग जिम्मेवार होगा। मौकेपर गोविंद मरांडी,मनोज सौरेन, महेंद्र महतो,सीताराम सहित कई लोग मौजूद थे।