सराईकेला (खरसावां)। झारखंड के सराईकेला-खरसावां जिले में पारिवारिक झगड़े के कारण महिला अपने बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। इस हादसे में महिला के तीन बच्चों की मौत हो गई जबकि ग्रामीणों ने महिला को कुएं से बाहर निकाल लिया। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी। महिला की पहचान पूजा महतो के रूप में हुई है। उसे ग्रामीणों ने कुएं से बाहर निकालकर खरसावां के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। लोहरदगा जिले की रहने वाली पूजा का शनिवार को अपने पति से मायके जाने को लेकर विवाद हुआ था। अनुमंडल पुलिस अधिकारी (सराईकेला) दिलीप खालको ने बताया कि जब महिला का पति किसी काम से रांची गया हुआ था, उसी दौरान महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन नाबालिगों की पहचान कोमल कुमारी (9), अनन्या महतो (5) और आर्यन महतो के रूप में हुई है। इन तीनों ही बच्चों की मृत्यु हो गई है जबकि पूजा को बचा लिया गया है। उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शवों को बरामद किया। महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को बरामद कर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Related Articles
भाजमो ने चार जिलाध्यक्ष नियुक्त किये
Share nowरांची। भारतीय जनतंत्र मोर्चा का संगठनात्मक विकास करते हुए मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी के निर्देश पर केंद्रीय महामंत्री आशीष शीतल मुंडा ने चार जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। सोमवार को यहां जारी बयान के अनुसार, मोर्चा ने पलामू का जिलाध्यक्ष दिलीप पांडे को, गढ़वा का जिलाध्यक्ष सुयश पांडे को, रामगढ़ का जिलाध्यक्ष […]
जय श्री राम, जय हनुमान के नारों से सराबोर हई विद्युत नगरी
Share nowरामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल बोकारो थर्मल स्थित लालचौक के त्रिलोचन मंदिर के प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय रामचरित्र मानस यज्ञ को लेकर आज ध्वजारोहण किया गया । बनारस से आये यज्ञ कर्ता बिरेंद्र पांडेय व आचार्य सुनील कुमार शास्त्री ने पुजा-अर्चना कर ध्वजारोहण कर शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा लाल चौक से होते […]
रेलवे द्वारा लाइन दोहरीकरण के काम में नदी में जमा की जा रही है मिट्टी
Share nowबोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना धनबाद सीआईसी रेलखंड अंतर्गत बोकारो थर्मल-गोमिया रेलवे स्टेशन के मध्य कोनार नदी पर बनाये गये रेलवे ब्रिज के नीचे काम के लाईन दोहरीकरण का काम के दौरान रेलवे द्वारा कोनार नदी में काफी मात्रा में मिट्टी जमा करने को काम इन दिनों किया जा रहा है। नदी के बीच […]



