झारखण्ड

लोकल सेल के संचालन को लेकर सांसद से मिली बोकारो थर्मल की जनता

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 
सीसीएल गोबिंदपुर परियोजना में सुचारू रूप से लोकल सेल को संचालन के गोविंदपुर बस्ती के आजसू पार्टी कार्यकर्ता व जनता गिरीडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चैधरी से मिले। सेल से संबंधित मामलों को अवगत कराया गया। सांसद चंद्र प्रकाश चैधरी ने आश्वासन दिया है किी जल्द ही सेल की समस्या का समाधान किया जाऐगा। और आजसू पार्टी के लोगों की भागीदारी सेल में बढ़ेगी। इसके अलावे डीवीसी में कार्यरत कंपनियों में स्थानीय विस्थपित मजदूरों को रोजगार में दिलाने की बात कही। बोकारो थर्मल में एक मरीजों को ले जाने के लिए एक एबुलेंस की मांग की गयी है। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि दीपक महतो, बेरमो प्रखंड अध्यक्ष मंजूर आलम, सचिव सुरेश महतो, उपाध्यक्ष जलेश्वर महतो, गोविंद महतो, मनोज महतो, जागेश्वर महतो, विनोद महतो, गणेश महतो, चंद्रशेखर महतो, संजय महतो इत्यादि कई लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *