झारखण्ड

ऊपरघाट के तीन युवक सड़क दुघर्टना में घायल

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 
रोजगार की तलाश में मुंबई जा रहें ऊपरघाट के तीन युवक सड़क दुघर्टना में बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज डुमरी स्थित मीना अस्पताल में किया जा रहा है। इस संबंध में बताया जाता है कि ऊपरघाट के मुंगो-रंगामाटी पंचायत के कोठी के रहने वाले तीन युवक रोजगार के लिए मुंबई जा रहें बुधन महतो का पुत्र किशोर कुमार और उनका चचेरा भाई दामोदर कुमार व चालक सुंदर कुमार एक ही बाइक में सवार होके रात दो बजे घर से ट्रेन पकड़ने के लिए पारसनाथ रेलवे स्टेशन जा रहें थे।


इसी दौरान डुमरी स्थित चिरैया मोड में इनलोंगों का बाइक एक मारुति ओमनी से भीड़ गयी। पीछे से जा रहें गांव के गिरधारी महतो का पुत्र अशोक कुमार को छोड़ने जा रहें उपरघाट सोशल मीडिया प्रभारी भुवनेश कुमार महतो ने घायल तीनों को घटनास्थल से उठाकर मीना जेनरल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। जिसमें गंभीर रूप से घायल हुए किशोर कुमार के सर तथा छाती में काफी चोट आयी है।

दामोदर कुमार को भी पेर में ओर सुंदर को हाथ में लगी है। सूचना मिलते ही आजसू युवा प्रखंड अध्यक्ष सह छात्र नेता पिंटू कुमार महतो, पृथ्वीराज ने घायलों का हालचाल लिया और डाक्टरों से उचित इलाज की बातचीत की। छात्र नेता पिन्टू कुमार ने कहा कि अगर युवाओं की नोकरी हमारे झारखंड में मिलती तो शायद ऐसा घटना देखने को नही मिलता क्षेत्र में दिनों दिन प्रदेशो में मौत हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *