बिहार

राष्ट्र के निर्माण में श्रमिकों का योगदान अहम : महबूब अली कैसर

Share now

चंदन मंडल, खगड़िया
खगड़िया के सांसद और केंद्रीय हज कमेटी के चेयरमैन चौधरी महबूब अली कैसर ने मजदूर दिवस पर श्रमिकों को बधाई देते हुए कहा है कि श्रमिक हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं| राष्ट्र के निर्माण में श्रमिकों का योगदान अहम है| श्रमिकों के बिना कोई भी राष्ट्र प्रगति के पथ पर आगे नहीं बढ़ सकता| केंद्र सरकार 19 मजदूरों के हित के लिए कई योजनाएं चलाई जिसका उन्हें भरपूर लाभ मिला और आगे भी उनके उत्थान के लिए सरकार कार्य करती रहेगी|
उन्होंने कहा कि देश के आर्थिक विकास में लेबर का काफी महत्वपूर्ण योगदान है बिना लेबर के कोई भी काम सिरे नही चढ़ता उन्होंने कहा की कोई भी समाज बिना मेहनत के आगे नहीं बढ़ सकता.और मेहनत का सन्देश सबसे पहले हमारी लेबर हमें देती है.उन्होंने कहा की समाज का प्रत्येक वर्ग लेबर है चाहे वह बुद्धिजीवी हो या फिर शारीरिक मेहनत करने वाला व्यक्ति हो.उन्होंने कहा कि हमें लेबर का सम्मान करना चाहिए.

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *