हरियाणा

एक बच्चे की मां भागी प्रेमी के साथ

संजय राघव, सोहना
सोहना के ठाकुर वार्ड में एक युवक जब अपने काम से बाहर गया उस दौरान उसकी पत्नी अपनी बेटी को लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गईl महिला के पति ने सोहना थाने में गांव धतीर निवासी राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कराया है lपुलिस मामले की जांच कर रही हैं
जानकारी के अनुसार ठाकुरबाडा में रहने वाले विक्की ने बताया कि उसकी शादी 5 साल पहले सुषमा के साथ हुई थी व उसके एक बेटी भी हैl बीती रात वह किसी काम से बाहर गया था उस दौरान जब वह घर पर आया तो उसे अपनी पत्नी बेटी गायब मिलि lपता करने पर मालूम हुआ कि धतीर निवासी राहुल उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर भगा ले गया l
जांच अधिकारी ताराचंद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दीl आरोपी की तलाश की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *