हरियाणा

तीसरा मोर्चा न बनने के कारण मजबूरी में कांग्रेस से दुखी जनता ने भाजपा को सौंपी थी सत्ता: अभय चौटाला

Share now

कुरुक्षेत्र, ओहरी

2014 के लोकसभा चुनाव में देश में तीसरा मोर्चा गठित न होने के कारण कांग्रेस के कुशासन से दुखी जनता ने मजबूरी में भाजपा को वोट देकर सत्ता सौंपी थी, लेकिन इस बार बहन मायावती के नेतृत्व में क्षेत्रीय दलों के सहयोग से तीसरा मोर्चा गठित किया जाएगा और बसपा प्रमुख मायावती को देश का प्रधानमंत्री बनाया जाएगा। यह विचार हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने इनेलो बसपा गठबंधन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय जेल भरो आंदोलन के अवसर पर कुरुक्षेत्र की नई अनाज मंडी में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। रैली में गठबंधन के कार्यकर्ता ढोल बजाते हुए शामिल हुए। रैली में उमड़ा जनसैलाब देखकर गठबंधन के नेता गदगद नजर आए। रैली के पश्चात अभय चौटाला, इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, पिहोवा के विधायक एवं पूर्व कृषि मंत्री जसविंद्र सिंह संधू, बसपा के प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश भारती, पूर्व संसदीय सचिव रामपाल माजरा, सांसद रामकुमार कश्यप के नेतृत्व में गठबंधन के हजारों कार्यकर्ताओं ने सामूहिक गिरफ्तारी दी। जनसभा समाप्त होते ही हजारों कार्यकर्ता सामूहिक गिरफ्तारी देने के लिए चले तो अनाजमंडी के गेट पर ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया और हरियाणा रोडवेज की बसों में भरकर पुलिस लाइन ले जाया गया। जहां से कुछ समय बाद सभी को रिहा कर दिया गया। गिरफ्तारी देने वालों में भारी संख्या में महिलाएं भी थी। एसवाइएल का पानी लाना है हरियाणा को बचाना है के नारे के बीच हरे और नीले रंग के झंडे हाथों में उठाए हुए कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी देते समय कहा कि जब तक एसवाइएल का पानी हरियाणा में नहीं आता तब तक गठबंधन का आंदोलन जारी रहेगा। गिरफ्तारी देने वालों में प्रमुख रूप से सिरसा के सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, इनेलो जिला प्रधान कुलदीप सिंह मुलतानी, बसपा प्रभारी रोहताश रंगा, बसपा नेत्री शशि सैनी, बसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र प्रजापत, शीला भयाण, विधायक रणबीर प्रजापत, विधायक मक्खन सिंगला, अनूप धानक, विधायक पृथ्वी बाल्मीकि, पूर्ण चंद बड़शामी, लाडवा से गत विधानसभा चुनाव में इनेलो प्रत्याशी बच्चन कौर बड़शामी, पूर्व विधायक ईश्वर पलाका, डॉ. संतोष दहिया, सुरजीत कौर, बसपा नेता दयाचंद, बसपा जिला प्रधान मान सिंह, सुनील राणा, जसविंद्र खैरा, नरेंद्र घराड़सी, मयाराम चंद्रभानपुरा, सतबीर शर्मा, संदीप टेका, नितिन भारद्वाज लाली, नरेंद्र शर्मा निंदी, बसपा हलका प्रधान सुनील, सुरिंद्र सैनी, मोहित सैनी, बलविंद्र सिंह बब्बू, बुट्टा सिंह लुखी, रामकरण काला, महेंद्र कैंथला, जयपाल चढूनी, सुरेश सैनी, हाकम सिंह उदारसी, नितिन गोयल, नलिन गोयल, प्रहलाद शर्मा, सोहन लाल रामगढ़, सतबीर ढांडा, रणबीर बूरा, कर्णसिंह ईशाक, विक्रम चक्रपाणी, अमनदीप कांबोज, सतीश, रामस्वरूप चोपड़ा सहित इनेलो के कई विधायक एवं पूर्व विधायक शामिल थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *