हरियाणा

अब सिविल अस्पताल में पांच से दस रुपये में मिलेगा बढ़िया खाना

Share now

कुरुक्षेत्र (ओहरी)

हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि कुरुक्षेत्र के सिविल अस्पताल में फरीदाबाद की तर्ज पर महाराजा अग्रसैन स्नेह भोजन द्वारा 5 रुपए में छोले पूरी और 10 रुपए में अच्छी गुणवता का खाना मुहैया करवाया जाएगा। अहम पहलु यह है कि कुरुक्षेत्र के लोगों को यह सुविधा थानेसर विधायक सुभाष सुधा के अनुरोध करने पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने मुहैया करवाने की घोषणा की है।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल आज रेलवे रोड़ पर स्थित निजी होटल पर्ल मार्क में अग्रवाल समाज की तरफ से आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल व विधायक सुभाष सुधा को हरियाणा चैम्बर ऑफ कामर्स, अग्रवाल समाज, अनाज मंडी एसोसिऐशन, एसएस जैन सभा, सेक्टर 3 व 5 अग्रवाल सभा, कुरुक्षेत्रा राईस मिल एसोसिऐशन, राईस मिल एसोसिऐशन पिपली, सोलमेंट एसोसिऐशन, मुल्तान सभा, अग्रवाल वैश्य सभा, वी विद यू फांउडेशन, जेसीआई, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, रोटरी, लायंस क्लब, ज्वलैर्स एसोसिऐशन सहित शहर की दर्जनों संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने स्मृति चिन्ह, पगड़ी और तलवार भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आईएएस की परीक्षा में 120वां रैंक प्राप्त करने वाले कुरुक्षेत्र की बेटी शिवानी सिंगला को सम्मानित किया और विधायक सुभाष सुधा के अनुरोध करने पर अग्रवाल समाज को 5 लाख रुपए अनुदान राशि देने की घोषणा की है। इसके साथ ही अग्रवाल समाज के अनुरोध करने पर थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने तिरुपति बालाजी मंदिर के सामने लाला लाजपतराय के नाम से चौंक स्थापित करने की घोषणा की है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि साढे 3 पहले और वर्तमान के कुरुक्षेत्र को देखने पर सहजता से आंकलन किया जा सकता है कि भाजपा सरकार कितनी तेजी के साथ कुरुक्षेत्र का विकास कर रही है। केन्द्र और राज्य सरकार ने सभी वर्गो के कल्याण के लिए 104 तरह की जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने का काम किया। इतना ही नहीं वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दौगुना करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया है। जब किसानों की आय दौगुना होकर किसान सम्पन्न होंगे तो निश्चित ही किसानों के साथ व्यापारी वर्ग भी खुशहाल और सम्पन्न हो जाएगा। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसैन के पद चिन्हों पर चलते हुए सरकार ने समाजवाद का सिद्धांत अपनाने का काम किया और सबका साथ-सबका विकास नीति को अपनाकर प्रदेश का चहुमुखी विकास करने का काम किया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेशानुसार प्रत्येक जिले में व्यापारियों की समस्याओं का मौके पर निवारण करने के उदेश्य से समाधान दिवस जैसे कार्यक्रमों को शुरु किया। यह पहली ऐसी सरकार है जो व्यापारियों से चंदा मांगने की बजाए उनके हितों को सुरक्षित करने का काम कर रही है। सरकार ने जीएसटी लागू करके देश और प्रदेश को विकास की श्रेणी में अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने की ओर कदम बढ़ाया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार जीएसटी से 1 लाख करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है, इतना ही नहीं जीएसटी से सम्बन्धित 98 प्रतिशत समस्याओं का समाधान भी किया जा चुका है। सरकार ने व्यापारियों के हितों के लिए व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया और पहली बार मुख्यमंत्री ने रोहतक में रैली के जरिए व्यापारियों की समस्याओं का समाधान और मांगों को पूरा करने का काम किया है।
थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सबका साथ-सबका विकास नीति से प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सम्मान रुप से विकास हुआ और प्रत्येक विस क्षेत्र में करोड़ों रुपए विकास कार्यो पर खर्च किए गए है। इस सरकार के कार्यकाल में कुरुक्षेत्र ने पर्यटन और विकास के क्षेत्र में राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इस कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, जयभगवान सिंगला, शशिकांत जैन, फतेहचंद गांधी, राजेश सिंगला, बार एसोसिऐशन के अध्यक्ष मनोज वशिष्ठ, तरसेम मितल, प्रदीप झाम्ब ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर खरैती लाल सिंगला, डा. पवन गोयल, रीटा गोयल, अजय गोयल, ज्वैल सिंगला, धीरज गुलाटी, अशोक गर्ग, मुनीष मितल, भूषण गोयल, राजीव गर्ग, डा. नरेन्द्र पाल गुप्ता, पार्षद भारत भूषण सिंगला, सतीश गर्ग, बर्फानी सेवा मंडल से सुरेश कुमार, वैभव गर्ग, संदीप सिंगला सहित अन्य गणमान्य लोग व विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *