हरियाणा

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला की मौत

Share now

सोहना, संजय राघव
गांव रायपुर में एक महिला की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हाईटेंशन तार मकान के छत के ऊपर से जा रहे थे ।महिला छत पर उपले लेने के लिए गई उस समय यह हादसा हो गया ।महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना सोहना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर जाकर महिला के शव को सोहना के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रख दिया व आगामी कार्रवाई शुरू कर कर दी.

जानकारी के अनुसार, गांव रायपुर निवासी जीनत आज सुबह जब अपनी छत पर उपले लेने के लिए गई ।उस समय छत के ऊपर से जा रहे हाईटेंशन तार की चपेट में महिला आ गई व मौके पर ही उसकी मौत हो गई ।गांव के लोगों ने बताया कि काफी समय से घरों की छतों से हाईटेंशन तार गई हुई हैं। जिस कारण पहले भी तीन हादसे हो चुके हैं ।
इस मामले में थाना प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि महिला के शव को सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है वही उसके परिजनों के बयान के बाद ही पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *