आज़ाद इदरीसी, हसनपुर
हसनपुर प्रखंड क्षेत्र के मराँची उजागर पंचायत के वार्ड संख्या 08 मे मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अंतर्गत स्थानीय मुखिया विभा मंडल ने हर घर नल जल योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्हौने बताया इस योजना के तहद स्वच्छ जल मुहैया कराना सरकार की पहली प्राथमिकता है। इस योजना से यहाँ के लोगों को पेयजल कि समस्या से निजात मिलेगी।
साथ हीं वार्ड सदस्य प्रियंका देवी ने बताया कि इसक्षेत्र मे जल की बड़ी समस्या हो जाती है।इस योजना के क्रियान्वयन से सभी लोगों को शुद्ध पेयजल मिलेगा।इससे लोगों को दुषित जल से होने वाली बीमारियों से निजात भी मिलेगी ।
इसे सही तरीके से समाज मे लागू करने की आवश्यकताहै।कार्यक्रम मे प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष रामनारायण मंडल, बीडीओ प्रेंम कुमार,पैक्स अध्यक्ष रामचंद्र यादव,रालोसपा प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू कुशवाहा, अजित कुमार,प्रवीण कुमार, बैजनाथ महतो,रामचंद्र महतो,अर्पण कुमार, मुकेश यादव, अनिल यादव,गणेश महतो,विजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




