देश यूपी

एएमयू मिनी पाकिस्तान, एक बार पूरी सफाई होनी चाहिए : स्वामी चक्रपाणि

Share now

सहारनपुर| अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर को लेकर उपजे विवाद में अब हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी कूद पड़े हैं| हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को मिनी पाकिस्तान की संज्ञा दे डाली है|
उन्होंने कहा कि भले ही देश की आजादी में चिल्ला का योगदान रहा है लेकिन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में उनकी तस्वीर लगाना देश और सेना का अपमान है| उन्होंने कहा कि मोहम्मद अली जिन्ना बंटवारे के जिम्मेदार हैं जिसके कारण हजारों हिंदू मुस्लिम लोगों की मौत हुई थी| उन्होंने आगे कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय मिनी पाकिस्तान बन चुका है इसलिए एक बार इसकी पूरी तरह से सफाई जरूरी है|
उनके इस बयान पर देवबंदी उलेमाओं ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पन्ना की तस्वीर लगाने से यह साबित नहीं होता कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का आतंकवाद से कोई संबंध है| उन्होंने कहा कि देश के बंटवारे के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरु जिम्मेदार थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *