बिहार

अकीदत के साथ मनाया सालाना उर्स

आजाद इदरीसी, समस्तीपुर
दलसिंहसराय प्रखंड के मालपुर पंचायत अंतर्गत टरसपुर गांव स्थित हजरत दाता पीर बदन शाह रहमतुल्लाअलय के (मजार शरीफ) पीर स्थान में गुरुवार के देर शाम 58वां सालाना उर्स अकीदत के साथ मनाया गया। यहां पर हर वर्ष इस्लामी कैलेंडर के अनुसार शाबान महीने की 16 तारीख को उर्स का आयोजन किया जाता है। उर्स की शुरुआत सुबह कुरआन ख्वानी, शाम को फातिया ख्वानी आदि रस्म अदा कर की गई। इससे पहले गांव के मोहल्ले से अकीदतमंदों द्वारा चादर के साथ जुलूस निकाला गया, जुलूस पूरे मोहल्ले का भ्रमण कर मजार शरीफ पहुंचा, इस दौरान अकीदतमंद नातिया कलाम एवं मसलके आला हजरत जिंदाबाद, ख्वाजा का हिंदुस्तान नारे बुलंद किए। उसके बाद मजार शरीफ पर चादरपोशी कर देश की सलामती, भाईचारगी, अमन-चैन, तरक्की, खुशहाली आदि की दुआ मांगी गई। मौके पर कमेटी के सदस्य अब्दुल रऊफ, अब्दुल रज्जाक, मो. इस्लाम, मो. मुस्तफा, मो. साबिर , मो. मुर्तजा, मो. मोसीम, मो. समीउद्दीन सहित गांव के कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *