हरियाणा

पलवल रोड पर नाले में पड़ा मिला व्यक्ति का शव

Share now

सोहना, संजय राघव
सोहना पलवल मार्ग पर स्थित नाले में एक 46 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई lमृतक की शिनाख्त नहीं हुई है पुलिस ने मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहचान के लिए रख दिया हैl शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक दिमागी रुप से कमजोर था कुछ रोज़ से वह यही घूमता हुआ दिखाई दे रहा था l
उस समय सोहना पलवल रोड पर सनसनी फैल गई जब वहां पर स्थित नाले में 46 वर्ष के व्यक्ति का शव मिला शव को देख कर आसपास के लोगों ने सोहना पुलिस को सूचित कियाl पुलिस ने मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे में ले लिया व आस-पास के लोगों से मृतक के पहचान करनी शुरू कर दी lलेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकीl मृतक व्यक्ति कौन है कहां का रहने वाला है यह एक रहस्य बना हुआ है lपुलिस ने शव को सोहना के नागरिक अस्पताल में पहचान के लिए रख दिया है
सोहना थाना प्रभारी राम कुमार ने बताया कि आसपास के लोगों ने बताया है कि मृतक व्यक्ति मंदबुद्धि था व उसी रोड पर घूमता रहता था lव्यक्ति की मौत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा व्यक्ति की पहचान के लिए आसपास क्षेत्र के लोगों से संपर्क किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *