देश

कर्नाटक में येदुरप्पा के फ्लोर टेस्ट से पहले कांग्रेस के दो विधायक गायब

Share now

बेंगलुरु| कर्नाटक में भाजपा नेता बीएस येदुरप्पा के फ्लोर टेस्ट से पहले कांग्रेस के दो विधायक अचानक गायब हो गए हैं| पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली ने भारतीय जनता पार्टी पर कांग्रेस विधायकों को अगवा करने का आरोप लगाया है|
जानकारी के मुताबिक, आज राज्यपाल की ओर से सुबह 11:00 बजे विशेष सत्र बुलाया गया था| इसमें विभिन्न दलों के विधायक पहुंचे लेकिन कांग्रेस के प्रताप गौड़ा और आनंद सिंह नहीं पहुंचे| काफी खोजबीन के बावजूद पार्टी नेताओं को इन दोनों विधायकों के बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका है| जब असेंबली में दोनों विधायकों के नाम पुकारे गए तो उनमें से एक भी हाजिर नहीं हुआ| इस पर वीरप्पा मोइली ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने कांग्रेस विधायकों को बंधक बनाया है| बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के पास कर्नाटक में 104 सीटें हैं जो बहुमत के आंकड़े से काफी कम हैं| ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा अन्य पार्टियों के विधायकों को तोड़ने में लगी हुई है|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *