देश

कर्नाटक बीजेपी की उच्चस्तरीय बैठक शुरू, जेडीएस एस कांग्रेस विधायक भी होटल में जुटे

Share now

बेंगलुरु| कर्नाटक में सत्ता का सियासी घमासान और तेज हो गया है| सबकी निगाहें आज शाम 4:00 बजे होने वाले फ्लोर टेस्ट पर हैं| भाजपा के सीएम पद के उम्मीदवार बीएस येदुरप्पा को आज शाम 4:00 बजे विधानसभा में बहुमत साबित करना है| इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी की एक उच्चस्तरीय बैठक बेंगलुरु के होटल शंगरीला में शुरू हो गई है| बैठक से पहले बीजेपी नेताओं ने कहा कि उनके पास पूर्ण बहुमत है|
वरिष्ठ भाजपा नेता सदानंद गौड़ा ने कहा कि शाम 4:30 बजे तक प्रतीक्षा करें भाजपा के पास पूर्ण बहुमत है यह दूर अप्पा 5 साल के लिए मुख्यमंत्री होंगे| वहीं केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि कांग्रेस और जनता दल एस के बेमेल गठबंधन को जनता नकार रही है| कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी ही सरकार बनाएगी|
वही के जी बोपैया को विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर बनाने के मामले में शुक्रवार रात को कांग्रेस और जनता दल एस ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी| इस मामले पर जस्टिस एके सीकरी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ सुबह 10:30 बजे सुनवाई करेगी| स्पीड में जस्टिस SK बोबडे और जस्टिस अशोक भूषण भी शामिल हैं|
उधर जनता दल एस के विधायक होटल ली मेरिडियन में जुट गए हैं. वहां फ्लोर टेस्ट को लेकर पार्टी नेताओं की बैठक होनी है| बता दें कि कर्नाटक विधानसभा में येदुरप्पा को आज शाम 4:00 बजे बहुमत साबित करना है| अगर मैं बहुमत साबित नहीं कर सकता आएंगे तो कांग्रेस और जनता दल एस को सरकार बनाने का मौका मिलेगा| अगर राज्य में जनता दल एस और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनती है तो कुमार स्वामी मुख्यमंत्री होंगे|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *