बिहार

खगड़िया पहुंचे महबूब अली का जगह-जगह भव्य स्वागत

आजाद इदरीसी, हसनपुर 

आज सांसद चौ महबूब अली कैसर एवं लोजपा के प्रदेश महासचिव सह मुख्य प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल का शहर में कार्यकर्ताओं के द्वारा जगह जगह फूल मालाओं गाजे बाजे एवं आतिशबाजी कर स्वागत किया गया । एन एच 31 पर सैनिक लाइन होटल के पास सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह,एम पी हेल्प लाइन के जिला कोर्डिनेटर चंदन मंडल एवं लोजपा जिला अध्यक्ष द्वारा भव्य स्वागत किया गया । शहर के बेंजामिन चौक , राजेन्द्र चौक पर धर्मेंद्र यादव,रामू यादव के नेतृत्व में लोगों ने सांसद एवं लोजपा नेता श्रवण अग्रवाल का स्वागत किया । सांसद चौ महबूब अली कैसर वहाँ से पैदल ही पूरे शहर का भ्रमण किया। थाना चौक,सागरमल चौक पर जदयू उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय खण्डेलिया जिला अध्यक्ष विक्रम यादव,बनवारी लाल भिम्सारिया,प्रमोद केडिया,सुजीत बजाज ,वार्ड पार्षद नवीन तुल्सीयान ने भव्य स्वागत किया ।

वहीं स्टेशन चौक के पास धनपत जैन के नेतृत्व में फूल माला एवं पटाखों से स्वागत किया । स्वागत समारोह में विष्णु बजाज,सुबोध जायसवाल,प्रभात शर्मा,विवेक खण्डेलिया,गुड्डू शर्मा,दीपक बजाज,सुजीत बजाज,पदम जगनानी,रमेश अग्रवाल ,सोनू अग्रवाल एवं सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *