हरियाणा

कृष्ण कृपा परिवार द्वारा किया गया गीता पाठ व संकीर्तन

Share now

कुरुक्षेत्र , ओहरी

श्री कृष्ण कृपा गऊशाला एवं सेवा समिति द्वारा पूज्य गुरुदेव महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज के निर्देशानुसार पुरूषोत्तम मास में आयोजित किये जा रहे गीता पाठ के सिलसिले में आज न्यू लक्ष्मण कॉलोनी में मंगतराम मैहता के निवास स्थान पर गीता पाठ एवं संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संकीर्तन प्रमुख सुनील वत्स, प्रसिद्ध भजन गायक लखविंद्र सिंह लक्खा, सुरेन्द्र शर्मा,सतीश डोगरा, गुलशन माटा व ममता ने भगवान श्रीकृष्ण व राधा से संबंधित भजन सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। मैं नचणा श्याम दे नाल…। भजन पर तो श्रद्धालु झूम उठे और थिरकने लगे। समिति की ओर से लखविंद्र सिंह लक्खा, सतीश डोगरा तथा रामपाल शर्मा ने मंगतराम मैहता तथा वार्ड 29 की पार्षद अन्नू मैहता को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर समिति के प्रधान सुरेश शर्मा, उप प्रधान डॉ. श्याम आहूजा, के.के. कौशल, कवीश मैहता, पूनम मैहता, ईश मैहता, गिरीश मैहता, नितिन मैहता, शुभम मित्तल, अनिता शर्मा, विजय नरूला, सविता वत्स, मीनाक्षी नरूला, तिलक राज धमीजा, काव्य नरूला, उमा गौड़, राजबाला शर्मा, ज्ञान चन्द मेहता, मंगत राम मेहता, रमाकान्त शर्मा, तरुण धमीजा, विज्ञान नरूला, गिरवर शर्मा, राम किशन मेहता, समसपाल, कृष्ण लाल पूंडरी वाले, राजेश ललित सहित भारी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने गीता पाठ एवं संकीर्तन में भाग लिया। संकीर्तन प्रमुख सुनील वत्स ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में प्रतिदिन गीता पाठ का आयोजन समिति द्वारा किया जा रहा है।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *