देश यूपी

भाजपा विधायकों को धमकी दे रहे हैं दाऊद के गुर्गे

आशीष सिंह, लखनऊ
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गे उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायकों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं| धमकी अमेरिका से दी जा रही है और ID दाऊद के गुरुओं की इस्तेमाल की जा रही है| वही देश के कुछ अन्य हिस्सों में भी VIP ने दाऊद की ओर से धमकी दिए जाने का खुलासा किया है|
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश भाजपा के विधायकों को WhatsApp से धमकी दी जा रही है| हम की जिस नंबर से दी जा रही है वह दाऊद के गुर्गे की ID पर लिया गया है| भाजपा विधायकों की शिकायत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं| उधर यूपी के एडीजी कानून-व्यवस्था आनंद कुमार ने इसके पीछे एक बड़ी साजिश होने की आशंका जताई है| पूरे मामले की छानबीन के लिए 3 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया गया है| इसका नेतृत्व एडीजी कानून-व्यवस्था आनंद कुमार करेंगे| वहीं एसटीएफ के आईजी अमिताभ यश इसके सदस्य हैं| खुफिया एजेंसियों का मानना है कि यूपी में दम किया ज्यादा दी जा रही है लिहाजा किसी साजिश के तहत ऐसा किया जा रहा है|
एक मैसेज में यह भी दावा किया गया है कि चाहे तो आप लोग यह रकम बिटकॉइन में भी दे सकते हैं उस ने बकायदा अपने खाते नंबर तक जारी किए हैं. एटीएस और एसटीएफ ने सभी मैसेज को अपने पास ले लिया है, नंबर के आधार पर जांच चल रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *