बिहार

हसनपुर में खरीफ महाभियान महोत्सव, अंजू ने किया शुभारंभ

Share now

अमित कुमार यादव/आजाद इदरीसी

समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड स्तरीय खरीफ महाभियान महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन प्रखंड आत्मा सह व्यापार मंडल अध्यक्ष रामचंद्र यादव व प्रखंड प्रमुख अंजू देवी ने संयुक्त रूप से किया।

कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली के वैज्ञानिक डॉ रंजन कुमार, उप परियोजना निदेशक श्री कृष्ण कुमार, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण श्री रविंद्र कुमार महतो आदि वैज्ञानिकों ने उपस्थित किसानों को कृषि विभाग,पशुपालन,मत्स्य पालन, सहकारिता, उद्यान, सेरीकल्चर आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया ।

मौके पर समस्तीपुर कॉपरेटिव बैंक निदेशक रामचंद्र पासवान,बीईओ विनय कुमार सरस,पूर्व मुखिया दिनेश साह, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष संजीव कुशवाहा,प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष रामनारायण मंडल, रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष राम पदारथ महतो,युवा नेता किशन यादव,रामरतन यादव, प्रमोद गुप्ता, विदुर झा, मनोज कुमार,, शंभू यादव, आशुतोष कुमार सिंह उर्फ मिंटू, लालू यादव,श्याम सुंदर सिंह,गरीब मालाकार, मोहम्मद शमीम,त्रिभुवन राय,लोजपा प्रखंड अध्यक्ष उद्धव कुमार राय, बिंदेश्वरी आजाद,रंजीत दास, सागर दास आदि लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *