उत्तराखंड

जीप का स्टेयरिंग टूटा, दो पुलिसकर्मी घायल

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर

आज प्रातः करीब 7:30 बजे पंचायत घर टनकपुर के पास एक कमांडर जीप नंबर UP27H3222 बनबसा से टनकपुर की तरफ आ रही थीl उसका स्टेयरिंग राड टूट जाने के कारण जीप सड़क पर अनियंत्रित हो गई। जिससे पीछे आ रहे मोटरसाइकिल uk o6 7095सवार थाना बनबसा में तैनात हेड कांस्टेबल भोपाल सिंह और कांस्टेबल शैलेंद्र सिंह टकराकर घायल हो गए.

दोनों रीठासाहिब के जोड़ मेला को लेकर लगाई गई सुरक्षा ड्यूटी हेतु सूखीढांग बैरियर पर जा रहे थे। उन्हें  तत्काल टनकपुर अस्पताल लाया गया जहां हेड कांस्टेबल भोपाल सिंह की गम्भीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया और का. शैलेंद्र सिंह का टनकपुर चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *