बिहार

हसनपुर बाजार में फिर चली जेसीबी

अमित कुमार यादव, हसनपुर 

हसनपुर प्रखंड के हसनपुर बाजार के सुभाष चौक से लेकर चीनी मिल चौक पर स्थानीय दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण की गई सड़क पर आज जेसीबी चली। इस अतिक्रमण मुक्ति अभियान में हसनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेम कुमार यादव ,अंचलाधिकारी अरुण कुमार, थाना अध्यक्ष महादेव कामत के नेतृत्व में बाजार में सड़क की जमीन पर सजने वाली बाजार की तरह तरह की दुकानों को आज जेसीबी मशीन से किया गया ध्वस्त । आपको बता दूं कि पिछले कई वर्षों से हसनपुर बाजार अतिक्रमण करने के कारण बाजार के सड़कों से पैदल चल पाना भी बड़ा मुश्किल हुआ करता था। बाजार में प्रायः जाम लगा रहता था,जीसका मुख्य कारण बाजार घूम घूम कर फल और सब्जियां बेचने वाले ठेले था। हसनपुर बाजार में लगने वाले जाम से सभी लोग काफी परेशान रहते थे जाम के दौरान कभी कभी घंटो रास्ता खाली होने का इंतजार करना पड़ता था। वर्षों से चली आ रही इस समस्या का निदान आज किया गया। मौके पर हसनपुर थाने की पुलिस, बीस सूत्री अध्यक्ष संजीव कुमार कुशवाहा, व्यपार मंडल अध्यक्ष राम चन्द्र यादव, वलवीर पासवान, संजय गुप्ता ,मुखिया संघ का अध्यक्ष राम नारायण मंडल उर्फ वच्ची मंडल सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *