उत्तराखंड

अनियंत्रित मैक्स ने मारी टक्कर, व्यक्ति की मौत, चालक फरार

Share now

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर 

टनकपुर के गेंडाखाली में टैक्सी चालक ने घर के पास सडक किनारे खडे एक अधेड व्यक्ति को टक्कर मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मरा हुआ घाेषित कर दिया।
साेवार की देर शाम मां पूर्णागिरि के दर्शनाें काे जा रहे भक्तों को ले जा रही मैक्स सं यूए 03\0048 ने गेंडाखाली में अपने घर के बाहर सडक किनारे खडे लक्छमण सिंह (55) पुत्र स्व़ राम सिंह को आगे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सडक पर गिर गए और लहूलुहान हो गए। आसपास के लोगों ने निजी वाहन से उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि वाहन चालक घटना के बाद यात्रियों सहित मैक्स छोडकर मौके से फरार हाे गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया है। आज पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया गया इस घटना की कोई रिपोर्ट खबर लिखे जाने तक किसी ने नही लिखाई है
वही आज चम्पावत मुख्यालय में तेज रप्तार मोटर साईकिल ने एक महिला को टक्कर मारदी जिसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गयी प्राप्त जानकारी के अनुसार तल्ला देश निवासी साठ वर्ष महिला सीता देवी/मोहन लाल पेंशन लेने बैंक जा रही थी कि जीआइसी चौक पर अमित चौधरी द्वारा मोटर साईकिल पल्सर uk 03 b. 0508 से टक्कर मार दी जिसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गयी कोतवाल सलाउद्दीन ने बताया कि कोतवाली में मामला दर्ज है अब अग्रिम कार्यवाही होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *