पंजाब

तीन जून को दिव्यांगों के लिये लगेगा शिविर, तैयारी को लेकर बैठक आयोजित

जालंधर : चनप्रीत मेमोरियल चैरिटेबल हॉस्पिटल गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा बस्ती गुजां और भारत विकास परिषद् की तरफ से 3 जून दिन रविवार को दिव्यांग (विकलांग) सहायता मेडीकल कैंप लगया जा रहा है.


चनप्रीत मेमोरियल हॉस्पिटल के चेयरमैन कमलजीत सिंह भाटिया और हॉस्पिटल के प्रधान अमरजीत सिंह धमीजा की अगुवाही मे एक मीटिंग की गई. कमलजीत सिंह भाटिया ने कहा के 3 जून को सभी दिव्यांगों के अंगो का माप लिया जायेगा और 17 जून श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज के शहीदी दिवस रविवार को सभी दिवंगो को अंग फिट किये जाएंगे इसमें गुरुद्वारा के प्रधान इन्दर बीर सिंह केशियर हरचरण सिंह भाटिया, हॉस्पिटल के केशियर सतीश कुमार ,गुरबक्स सिंह,गीता मंदिर के प्रधान विजय मरवाहा ,न्यू रसीला नगर सोसाईटी से बलविंदर सिंह ग्रीन लैंड,जसबीर सिंह, नोजवान सुधार सभा के अशोक चड्डा ,राजिंदर जोड़ा,वरिंदर अरोड़ा,अमरजीत सिंह भाटिया,पवन मल्होत्रा,शाम लाल दुआ, श्री सत्या साईं ट्रस्ट के तरविंदर सोई ,हरप्रीत सिंह गांधी,अश्वनी टिमी,वरिंदर बबर ,राकेश दुआ,भारत विकास परिषद् से सतनाम अरोड़ा,एच् एल कोहली,अशोक सरंगल,सर्वेश शर्मा अमृत लाल चड्डा,सतपाल सिंह,के एल अरोड़ा,अमृतपाल सिंह भाटिया,गुरजीत सिंह पोपली,सुखबीर कौर चठा,नरिंदर सिंह चीमा,जतिंदर बंसल, मोहिन्दर पाल निका इत्यादि थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *