बिहार

महाबोधि ब्लास्ट के सभी आरोपियों को उम्रकैद

बोधगया| राष्ट्रीय जांच एजेंसी की विशेष अदालत ने आज महाबोधि सीरियल ब्लास्ट के सभी आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है| 25 मई को पटना स्थित अदालत ने किस के सभी पांचों आरोपियों को दोषी करार दिया था|
बता दे कि बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर में 7 जुलाई 2013 को बम धमाके हुए थे जिसमें एक तिब्बती बौद्ध भिक्षु और म्यांमार के तीर्थ यात्री घायल हो गए थे| राष्ट्रीय जांच एजेंसी की जांच टीम ने इस मामले में अदालत में 90 गवाह पेश किए थे 11 मई 2018 को मामले की बहस पूरी हुई और स्पेशल जज ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था| आज मामले के सभी आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुना दी गई है बता दें कि इस धमाकों में अमोनियम नाइट्रेट, RDX, टीएनटी और टाइमर का इस्तेमाल किया गया था|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *