बिहार

विश्व पर्यावरण दिवस पर थाना प्रभारी व महिला थाना प्रभारी ने लगाए पौधे 

Share now

अमित कुमार यादव, समस्तीपुर 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद समस्तीपुर के तत्वावधान में आदर्श नगर थाना परिसर समस्तीपुर में पौधरोपण के कार्यक्रम का शुभारंभ थाना प्रभारी एवं महिला थानाध्यक्ष के द्वारा पौधा लगाकर किया गया ।
नेहरू युवा केंद्र के समस्तीपुर से साकेत राज, निधि कुमारी, सरायरंजन से गुलसन कुमार और बिथान से सुधीर कुमार एवं कृष्णा कुमार ने भी पौधरोपण करते हुए उपस्थित युवाओ से भी साल में एक बार पौधा रोपण करने का आवाह्न किया गया।


थाना प्रभारी ने इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन के लिये नेहरू युवा केंद्र के NYV को धन्यवाद दिया।
मौके पर साकेत राज, निधि कुमारी, सुधीर कुमार, कृष्णा कुमार , गुलसन कुमार एवं थाना के कई पुलिस के जवान के साथ सैकड़ो की संख्या में युवा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *