हरियाणा

सोहना जीवा ग्रुप ने गश्त के लिए पुलिस को भेंट की बोलेरो

सोहना, संजय राघव
फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर अमिताभ ढिल्लों ने कहा कि आम आदमी का सहयोग पुलिस के लिए एक बड़ा वरदान होता है चाहे वह समाज सेवा में हो या फिर अपराध रोकने में होl जब आम आदमी पुलिस का सहयोग करता है तो पुलिस की हिम्मत भी बढ़ती है और अपराध भी रुकता है lपुलिस कमिश्नर जीवा ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद थेl इस मौके पर जीवा ग्रूप ने फरीदाबाद पुलिस को गश्त के लिए एक बलोरो गाड़ी भेंट की.


कार्यक्रम की शुरुआत में जीवा आयुर्वेद के डायरेक्टर आयुर्वेदाचार्य डॉ प्रताप चौहान ने पुलिस कमिश्नर फरीदाबाद अमिताभ ढिल्लन को फूलों के गुलदस्ते से स्वागत कियाl वही उन्होंने कहा कि आज समाज को आम लोगों को पुलिस का हर जगह सहयोग करना चाहिए जो संस्थाएं हैं उन्हें भी कुछ सामाजिक कार्य में आगे आना चाहिएl ताकि पुलिस के सहयोग से ही हम अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकते हैं l इस मौके पर पुलिस कमिश्नर ने पौधारोपण भी किया वह लोगों को बरसात से पहले पौधारोपण करने की अपील की ताकि आने वाले समय में पर्यावरण सही हो सके
इस मौके पर डीसीपी सेंट्रल भूपेंद्र कुमार, एसीपी सराय यशपाल खटाना ,जीवा पब्लिक स्कूल संचालक शिक्षाविद डॉ ऋषि पाल चौहान, प्रेम नारायण शास्त्री ,नरेश चौहान, सुनील शास्त्री, राघवेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *