खेल

हरियाणा सरकार ने मांगी एथलीटों की एक तिहाई कमाई, भड़के रेसलर सुशील कुमार

नई दिल्ली| हरियाणा सरकार की नजर अब एथलीटों की कमाई पर है| इसे लेकर सरकार की ओर से एक नया फरमान जारी कर दिया गया है जिसे लेकर एथलीटों में हड़कंप मच गया है. वहीं इसका विरोध भी शुरू हो गया है| ओलंपिक मेडलिस्ट और रेसलर सुशील कुमार ने इसे गलत ठहराया है| सुशील कुमार फैसले के विरोध में उतर गए हैं और उन्होंने कहा है कि हरियाणा सरकार का यह फरमान गलत है| इससे आश्रितों का मनोबल कम होगा| वहीं सुशील कुमार के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह सब क्या हो रहा है|
बता दें कि हरियाणा सरकार की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमें यह कहा गया है कि हरियाणा की एथलीट अपनी कमाई का एक तिहाई हिस्सा सरकारी कोष में जमा कराएं|

वहीं, रेसलर बबीता फोगाट ने कहा कि आदरणीय @mlkhattar मुख्यमंत्री जी कब तक आँख मूँद कर बैठे रहेंगे। कब तक सरकार खिलाड़ियों का हक़ मारती रहेगी। अब तो लगता है खिलाड़ी हरियाणा का सम्मान नहीं बोझ बन गये है।आख़िरकार सरकार साबित क्या करना चाहती है??

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *