देश

आंगनबाड़ी केंद्र में एक महीने से बंद है आहार

एजाज अंसारी, मधुबनी 

हरलाखी में आंगनबाड़ी केंद्र प्रशासन की अनदेखी का शिकार हो रहा है. यहां की सोठगांव पंचायत में आगनबाड़ी केन्द्र वार्ड नम्बर 1 में सरिता देवी द्वारा चलाया जाता हैं जिसमें बच्चों की अधिकतर उपस्थित है. 40 में 30 बच्चे उपस्थित रहते ही हैं.

https://youtu.be/JdpEEHUjOaE

सरिता देवी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा बहुत परेशान किया जाता है. वहीं, केन्द्र में चापाकल 2 साल से खराब पड़ा है. उन्हें  स्कूल परिसर से पानी लाना पड़ता है. उन्होंने सीडीपीओ  को भी इस संबंध में सूचित किया था लेकिन अभी तक कुछ नहीं किया गया. सहायिका का कहना है कि इस केंद्र में एक महीना से आहार बन्द पड़ा है लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *